राजनीति

राजधानी के हुसैनी चौक मोमिनपारा में तिरंगा लहराया, रिज़वान पटवा की परंपरा को परिजनों ने दिया नया जीवन…@

कशिश न्यूज | रायपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रिज़वान पटवा हर वर्ष राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण किया करते थे। उनकी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके परिजनों और मुस्लिम समाज ने इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। सुबह 9 बजे हुसैनी चौक मोमिनपारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव और भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

ध्वजारोहण करते अतिथिगण

इस अवसर पर नारायण नामदेव, पवन साय और विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रिज़वान पटवा के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिकों और मोहल्लेवासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष भगवती शर्मा ने किया। इस मौके पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला उपाध्यक्ष मनीषा चंद्राकर, जिला मंत्री तुषार चोपड़ा, यूनुस कुरैशी, राजेश पांडेय, भाजपा जवाहरनगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, तात्यापारा मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी, तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष स्वेता विश्वकर्मा, प्रीर्ति परगनिहा, रिखी श्रीवास, कैलाश मुरारका, शंभू गुप्ता सहित परिजनों में मोहम्मद मूसा, मोहम्मद यूसा, गुलाम मुस्तफा, वसी, नकी हैदर, मोनिस रजा और मोमिनपारा मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...