बिलासपुर

राशि स्टिल एंड पॉवर लिमिटेड में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, 350 कर्मचारियों का हुआ सम्मान, पौधारोपण की शपथ ली…@

कशिश न्यूज़ |बिलासपुर

पाराघाट जयरामनगर स्थित राशि स्टील एंड पॉवर लिमिटेड परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त की सुबह पूरे गर्व और उल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। देश की आन, बान और शान का प्रतीक यह ध्वज देखते ही हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

ध्वजारोहण के बाद अधिकारी-कर्मचारी

कार्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी के 350 कर्मचारियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक चिंटू मिश्रा ने सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आदत बननी चाहिए।

कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल जश्न का दिन नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। हमें हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का व्रत लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि जीवन में ताजगी और संतुलन भी आता है।

कार्यक्रम में एचआर पीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। तिरंगे के साये में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का प्रण लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...