राजनीति

सीपत में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा का तिरंगा यात्रा, तैयारी तेज, 10 से 14 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम…@

कशिश न्यूज| सीपत

पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के लगभग 22 ठिकानों को ध्वस्त कर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता के उपरांत पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर है। इसी क्रम में भाजपा सीपत मंडल की ओर से आगामी स्वतंत्रता दिवस को केवल आज़ादी का पर्व ही नहीं, बल्कि शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय विश्रामगृह में बैठक आयोजित की गई।

पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में माल्या अर्पण करते

कार्यक्रम के विषय वक्ता जिला भाजपा मंत्री प्रणव शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भाजयुमो और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाएगा, उन्होंने 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारने की अपील की गई है। जिला भाजपा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारकों और शहीद स्थलों के पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शहीदों के परिजनों का सम्मान और सीमा चौकियों का दौरा कर सैनिकों को सम्मानित करने का भी पार्टी ने कार्यक्रम तय किया गया है। साथ ही
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मनाया जाएगा इस अवसर पर मौन जुलूस और बैठकें आयोजित होंगी।

आभार व्यक्त करते मंडल भाजपा उपाध्यक्ष अभिलाष यादव

जिला भाजपा उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सेना के शौर्य और भारत की एकजुटता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा,हमारा यह विजयोत्सव आतंक हेडक्वार्टर को मिटाने का है, सिंदूर की सौगंध पूरी करने का है।जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि भाजपा के शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में यह कार्यक्रम जनभागीदारी और देशभक्ति के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि सीपत मण्डल व जयरामनगर गतौरा मण्डल मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू का सम्मान करते महिला मोर्चा की टीम

बैठक का सफल संचालन महामंत्री हरिकेश गुप्ता ने किया और स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने और आभार व्यक्त मंडल उपाध्यक्ष अभिलेष यादव ने किया।बैठक वरिष्ठ नेता शिव साहू, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्याणी साहू, किरण पाटले, नागेश्वर सिंह, रामनगिरी गोस्वामी, उर्वीजेश कौशिक, बसंत साहू, मूलचंद पटेल, ढोलाराम कैवर्त, कुलेश्वर पाटनवार, देव कुमार साहू, नारायण साहू, ललित यादव, सुभम यादव, लालू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल