राजनीति

सीपत मंडल को संगठन में मिला खास तवज्जो, राज्यवर्धन कौशिक और नागेश्वरी साहू बने भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर शहर से अलग किए गए ग्रामीण भाजपा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सोमवार को देर रात जारी इस सूची में सीपत मंडल को विशेष तवज्जो देते हुए दो वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला ग्रामीण भाजपा उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक

सीपत से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नागेश्वरी साहू को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस घोषणा से सीपत भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में सीपत की बढ़ती साख के रूप में देखा जा रहा है।

जिला ग्रामीण भाजपा उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू

राज्यवर्धन कौशिक और नागेश्वरी साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा,पार्टी ने जो विश्वास जताया
है, उसे हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। हमारा उद्देश्य रहेगा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए और पार्टी की नीति एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।

संगठनात्मक मजबूती के लिए नया भूगोल

भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले को पुनर्गठित किया है। इसमें मस्तूरी, बेलतरा और कोटा विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक नया ग्रामीण जिला गठित किया गया है। इस रणनीतिक कदम के पीछे उद्देश्य साफ है, की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पहुंच और पकड़ को क्षेत्रीय जरूरतों के हिसाब से अधिक प्रभावी बनाना। भाजपा सूत्रों का मानना है कि यह पुनर्गठन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम साबित होगा। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ को मज़बूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सीपत मंडल की भूमिका अहम

सीपत मंडल का राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान हमेशा से मजबूत रहा है। ऐसे में दो वरिष्ठ नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से न केवल मंडल का मनोबल बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण जिले में भाजपा के विस्तार को भी नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, भाजपा का यह कदम स्पष्ट करता है कि पार्टी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है, और इस दिशा में सीपत मंडल की भूमिका भविष्य में और भी महत्वपूर्ण होने वाली है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन