क्राइम

आस्था की नगरी को नशा मुक्त बनाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा, बरसते पानी में घंटों बैठ कर दिखाई बदलाव की ताकत, टीआई बोले अब नशा माफियाओं की खैर नही…

कशिश न्यूज|बिलासपुर

सीपत क्षेत्र के लुतरा गांव में मंगलवार को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब सैकड़ों महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ‘सियान चेतना एवं नशा मुक्ति जागरण कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित इस जनजागरण में गांव की महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक मंच पर एकजुट नजर आए।

गांव के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए

सीपत थाना प्रभारी टीआई गोपाल सतपथी ने ग्राम पंचायत लुतरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा,महिलाएं जब संगठित होती हैं, तभी गांव से नशा भागेगा। बदलाव की असली ताकत यही हैं। टीआई सतपथी ने नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात दोहराई और बताया कि यदि कार्रवाई का समय आया तो शराब माफिया पानी तक नहीं मांग पाएंगे। उन्होंने खांडा गांव में सफाईकर्मी बनकर शराब पकड़ने की घटना का जिक्र करते हुए अपराधों पर नजर रखने के लिए डायल 112 के सही उपयोग की अपील भी की।
             इस दौरान गांव की महिलाओं के साथ-साथ शिक्षक पुष्कर मरावी, सरपंच चंद्रमणि मरावी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,पत्रकार रियाज अशरफी, हरीश गुप्ता , हिमांशु गुप्ता , आशुतोष गुप्ता , लुतरा पूर्व सरपंच नारायण सिंह ,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ढोलाराम कैवर्त, प्रमोद साहिल, कार्तिक मरावी, परस कैवर्त व थाना स्टाफ में एएसआई सहेत्तर कुर्रे, भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक एमएस ठाकुर, प्रीतिदास, आरक्षक आकाश मिश्रा, वेंकटेश श्रीवास, अवधेश कश्यप सहित कई गणमान्य नागरिक और थाना स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महिलाओ से बातचीत करते टीआई सतपथी

बारिश भी नहीं रोक सकी जुनून…

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने यह संदेश दिया कि वे सिर्फ मौसम से नहीं, बल्कि किसी भी परिस्थिति से डरने वाली नहीं हैं। आदिवासी महिला मोहरबाई मरावी ने कहा अब गांव को नशे से बचाना ही हमारा लक्ष्य है, चाहे जितनी भी बारिश क्यों न हो।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर नारा लगाया लुतरा को नशामुक्त बनाना है जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन केवल एक जनजागरण नहीं था, बल्कि नशे के खिलाफ गांव की एक संगठित सामाजिक क्रांति की शुरुआत है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीपत थाना क्षेत्र के जुगली गांव की महिलाओं ने नशामुक्त गांव की अलख जगाकर पूरे जिले में एक मिसाल कायम की थी, और अब लुतरा गांव उसी राह पर दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है।

सियान चेतना अभियान: बुजुर्गों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में ‘हमर सियान, हमर सम्मान’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए सभी बुजुर्गों को टीआई गोपाल सतपथी ने तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा बुजुर्गों के अनुभव से ही समाज सुधरता है, और उन्हें मार्गदर्शक बनाकर गांव को दिशा देना हमारा कर्तव्य है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...