राजनीति

भाजपा ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानी हुए सम्मानित

कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया कलंकित: तोखन साहू

काशिश न्यूज| बिलासपुर

25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय जनता पार्टी ने “लोकतंत्र का काला अध्याय” करार देते हुए मंगलवार को एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को शॉल, श्रीफल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और आपातकाल के दौर की भयावहता को याद किया।

कॉलेज छात्रों और प्रबुद्धजनों ने लिया हिस्सा सेमिनार में बड़ी संख्या में कॉलेज विद्यार्थी और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उस दौर की घटनाओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें गिरफ्तारी, प्रेस सेंसरशिप, न्यायपालिका के अधिकारों की कटौती और संविधान संशोधनों की जानकारी दी गई।

तोखन साहू बोले – लोकतंत्र पर गहरा घाव था आपातकाल

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र पर गहरा घाव किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान मौलिक अधिकारों को कुचला गया, प्रेस की स्वतंत्रता को छीन लिया गया और संविधान के साथ खिलवाड़ हुआ।

धरमलाल कौशिक का तंज – कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता में जी रही

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस आज भी आपातकाल वाली मानसिकता से बाहर नहीं आई है। जब सत्ता में होती है तो विपक्ष की सरकारों को गिराती है, और जब विपक्ष में होती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करती है।

धर्मजीत सिंह का आरोप – कांग्रेस में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित हो गई है। वहां लोकतंत्र की कोई जगह नहीं, केवल वंशवाद की राजनीति चलती है। उन्होंने इसे “अघोषित आपातकाल” की संज्ञा दी।

सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी दत्तात्रेय त्रिपुरवार, हरिशंकर दुबे, अर्जुन तीर्थनी, सुनील पुराणिक, विजयधर दीवान सहित अन्य को शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। त्रिपुरवार ने मंच से उस समय की अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि वह दौर देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।

प्रस्तावना व मंच संचालन

कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने रखी, जबकि मंच संचालन प्रणव शर्मा समदरिया ने किया।

ये रहे प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में पूर्व छ.ग.महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,जिला भाजपा शहर अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला भाजयुमो अध्यक्ष  निखिल केसरवानी, शंकर दयाल शुक्ला, रीना झा, मणि दास, रूपाली गुप्ता, अंकुर सिंह, बबीता ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन