राजनीति

सीपत भाजपा मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन, मंडल स्तर पर होंगे कई जागरूकता कार्यक्रम

कशिश न्यूज़| सीपत

भाजपा सीपत मंडल द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला से कार्यशाला प्रभारी अवधेश अग्रवाल के अलावा प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार ने और आभार व्यक्त महामंत्री हरिकेश गुप्ता ने किया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को विकास और संकल्प की सिद्धि बताया। अवधेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 11 वर्षों में मोदी जी ने जो संकल्प चुनाव पूर्व लिया था, उसे उन्होंने पूरा किया है। चाहे राम मंदिर निर्माण हो, तीन तलाक का मुद्दा हो या देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, हर क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। पहले भारत को मांगने वाला देश माना जाता था, आज हम देने वाले देश के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मंडल स्तर पर चौपालों के माध्यम से केंद्र की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। गांवों में आज भी लोग प्रधानमंत्री आवास को इंदिरा आवास कहते हैं, उन्हें समझाकर शब्दो बदलने की आवश्यकता है।

दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बना है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, कोविड महामारी से जंग और अर्थव्यवस्था में भारत का तीसरा स्थान प्राप्त करना इनमें प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन आज हमारी बेटियां दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कर रही हैं। उन्होंने कहा मोदी के सपना 2047 तक भारत को शीर्ष पर पहुंचाने का संकल्प को हम सबको मिलकर पूरा करना है।

चंद्रप्रकाश सूर्या ने अपने वक्तव्य में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आम जन को उनसे जोड़ने की अपील की। दीपक शर्मा ने प्रदेश व जिला संगठन से मिले कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से बताया।

कार्यशाला में पानी की बर्बादी रोकने जोर दिया

कार्यशाला में केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वीडियोग्राफी कर जागरूकता अभियान चलाने, चाइनीज उत्पादों की जगह स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और जल संकट को देखते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, रविश गुप्ता,उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, नूरी कौशिक, नागेश्वर सिंह, रविश गुप्ता, तामेश्वर सिंह कौशिक, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, बलराम पाटनवार, रामू कौशिक, रामनिहोर सूर्यवंशी, रामनगिरी गोस्वामी, शिव साहू,कुलेशर पाटनवार,रामकुमार कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...