क्राइम

ब्रेकअप के बाद तांडव: नाबालिग गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू घोंपा, मां को भी मारा – आरोपी बोला ‘जेल से आऊंगा तो फिर मारूंगा’

कशिश न्यूज़| कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 19 वर्षीय युवक राहुल सारथी ने अपनी नाबालिग एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता के सीने में गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के दौरान मां-बेटी आरोपी को समझाने गए थे, लेकिन मामला हिंसक हो गया।

घायल नाबालिग

प्यार से हिंसा तक: रिश्ते का डरावना अंत

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल सारथी डिंगापुर रिक्शा पारा का रहने वाला है। उसका लड़की के घर पहले आना-जाना था, जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक साल तक उनका प्रेम संबंध चला। लेकिन राहुल की शक की आदत, मारपीट और कंट्रोलिंग बर्ताव की वजह से लड़की ने रिश्ता खत्म कर दिया।

पीड़िता की आपबीती

अस्पताल में भर्ती नाबालिग ने मीडिया को बताया,

“वो (राहुल) बोलता था कि तू किसी और की नहीं हो सकती। अगर छोड़ेगी तो पैसा ला और फिर भी तुझे मारूंगा। मेरे चेहरे पर पहले भी टांके लगे थे, अब सीने में टांके लगे हैं।”

वारदात कैसे हुई?

शनिवार 7 जून की शाम पीड़िता और उसकी मां आरोपी के घर उसे समझाने पहुंचे। बातचीत के दौरान राहुल भड़क गया। पहले उसने लड़की की मां को चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट की, फिर बीच-बचाव करने आई नाबालिग को चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुलेआम कहा कि वह जेल से छूटकर फिर हमला करेगा।

पुलिस क्या कहती है?

CSP भूषण एक्का ने बताया:

“हाथापाई की शिकायत मिली है, चाकूबाजी की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। मामला दर्ज कर लिया गया है, संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।”

आरोपी राहुल

आरोपी की पृष्ठभूमि

राहुल के पिता स्वास्थ्य विभाग में सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसी रौब में वह खुद को बचा लेता है और परिवार को धमकाता रहता है।
जांच जारी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नाबालिग और उसके परिवार को इंसाफ कब मिलेगा? क्या बार-बार धमकी देने वाले इस युवक पर समय रहते कठोर कार्रवाई होगी?

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...