क्राइम

सीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार चौकीदार की मौके पर मौत, माजदा चालक वाहन छोड़कर फरार…@

भास्कर न्यूज|बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम जांजी स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग में हुआ। मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी रामेश्वर निषाद (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतक की बाइक हटाते पुलिस कर्मी

जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर निषाद बाइक क्रमांक CG 10 BY 0426 से सीपत से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे राखड़ से लदा माजदा वाहन क्रमांक CG 10 C 4474 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद माजदा चालक वाहन को करीब 100 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही 112 की टीम और सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था को सुचारु किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भेजा।

घटनाकारित माजदा

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार माजदा चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे को लेकर जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...