राजनीति

कर्नल सोफिया कुरैशी बनीं BJP अल्पसंख्यक विंग की ‘पोस्टर गर्ल’ पार्टी के इस नेता ने बताया यहां से शुरू होगा नया अभियान

कशिश न्यूज़| नई दिल्ली
मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अल्पसंख्यक शाखा ने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी ‘पोस्टर गर्ल’ घोषित किया है। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल कुरैशी अब अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरेंगी।

कर्नल सोफिया कुरैशी

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर महिलाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत मस्जिदों, दरगाहों, चर्चों और गुरुद्वारों के बाहर “चौपाल” यानी सामुदायिक सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस सिलसिले की पहली चौपाल 9 जून को दिल्ली के शाहीन बाग में होगी यह वही इलाका जो नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) विरोधी आंदोलन का केंद्र रहा था।

जमाल सिद्दीकी ने कहा, “कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश का नाम रोशन किया। वह हमारी बहन हैं और अब हमारे इस अभियान की प्रेरणा बनेंगी। हम चाहेंगे कि अल्पसंख्यक महिलाएं उनसे प्रेरणा लेकर NCC, सेना और उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें।”

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स से हैं और बायो-केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। वह भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने ‘फोर्स 18’ में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान ट्रेनिंग टुकड़ी का नेतृत्व किया था। सेना की सेवा उनके परिवार में रची-बसी है — उनके दादाजी भी भारतीय सेना में थे और उनके पति मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में अधिकारी हैं। हाल ही में उन्होंने IAF विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग भी की थी।

BJP का यह कदम अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिम महिलाओं तक अपनी पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयास माना जा रहा है।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...