छत्तीसगढ़

राज्य के 242 हाजी मुंबई एयरपोर्ट से सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना

कशिश न्यूज़| रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के 242 हज यात्रियों का जत्था गुरुवार 29 मई 2025 को शाम 6:00 बजे मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या SV3095 के माध्यम से हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 132 पुरुष और 110 महिला हज यात्री शामिल हैं।

हज यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते

हज यात्रा की संपूर्ण तैयारियों का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा किया गया। हज ऑफिसर सैयद सलीम अशरफी एवं राजिक अमजद की देखरेख में 27 मई को हज यात्रियों की रिपोर्टिंग रायपुर स्थित हज हाउस में कराई गई।

28 मई को हाजियों को पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट बोर्डिंग पास, ब्रेसलेट, आरएफआईडी टैग और अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री वितरित की गई। इसी दिन यात्रियों के लगेज की चेक-इन प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।

गुरुवार की सुबह 10:00 बजे विशेष बसों द्वारा यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इन बसों को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान सदस्य मोहम्मद असलम खान एवं कार्यपालन अधिकारी डॉ. एस. ए. फारुकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुंबई एयरपोर्ट पर भी छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे यात्रियों का प्रस्थान पूरी तरह सुचारु और सम्मानजनक ढंग से संपन्न हो सका। एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के प्रस्थान के समय डॉ. एस. ए. फारुकी स्वयं उपस्थित रहे और समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल