बिलासपुर

अब बिलासपुर के नेहरू चौक से नहीं गुजरेंगी बसें, नया रूट चार्ट जारी – इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था…@

कशिश न्यूज़| बिलासपुर


शहर में ट्रैफिक को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब 1 जून से शहर की सभी बसें नेहरू चौक से होकर नहीं गुजरेंगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर बसों के लिए नया रूट चार्ट निर्धारित किया है। इस फैसले का उद्देश्य नेहरू चौक पर वीआईपी मूवमेंट, हाईकोर्ट जजों और प्रशासनिक अधिकारियों के आवागमन को आसान बनाना है। साथ ही, निगम कार्यालय, तहसील कार्यालय जैसे अहम स्थानों की सुरक्षा और सुचारू संचालन भी इस निर्णय के पीछे की बड़ी वजह है।

इन रास्तों से गुजरेंगी अब शहर की बसें:

➡️ कटघोरा-अंबिकापुर व पेंड्रा गौरेला की ओर जाने वाली बसें
हाईटेक बस स्टैंड से रवाना होकर ये बसें छतौना मोड़, पेंड्रीडीह, नेशनल हाईवे, सकरी और सेंदरी बाइपास से गुजरेंगी।

➡️ शिवरीनारायण रूट की बसें
इनका नया मार्ग हाईटेक बस स्टैंड से सिरगिट्टी, महमंद और मस्तूरी रहेगा।

➡️ सीपत रूट की बसें
हाईटेक बस स्टैंड से सिरगिट्टी, महमंद, गुरुनानक चौक और मोपका होते हुए सीपत जाएंगी।

➡️ कोटा-मुंगेली की ओर जाने वाली बसें
अब ये बसें हाईटेक बस स्टैंड से छतौना मोड़, पेंड्रीडीह और नेशनल हाइवे के जरिए रवाना होंगी।

प्रशासन का साफ संदेश:

नेहरू चौक शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री आवाजाही करते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही व्यवस्था को प्रभावित कर रही थी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यातायात को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम बनाने के लिए यह निर्णय अनिवार्य था।

यात्रियों को सलाह:

यात्रियों से अनुरोध है कि वे 1 जून से बस यात्रा करते समय अपने बस ऑपरेटर से नए मार्ग की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल