क्राइम

गाउन और कार्टून मुखौटा पहनकर पहुंचे चोर: बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर काटा, बोरे में भरकर ले गए गहने…@

कशिश न्यूज़|बिलासपुर

शहर में एक बार फिर शातिर चोर गिरोह ने पुलिस को चुनौती दी है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रविवार की रात पांच नकाबपोश चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि सभी चोर गाउन और कार्टून वाला मुखौटा पहने हुए थे। पहचान छिपाने के लिए महिला गाउन का सहारा लिया गया। चोर शटर काटकर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे चांदी के गहनों को बोरे में भरकर फरार हो गए।

दुकान का शटर काटते मुखौटा गैंग

सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर जिला के कोटमी सोनार निवासी संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। सोमवार सुबह लोगों ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। वीडियो में पांच चोर दुकान के शटर को लोहे के औजार से काटते नजर आए। इसके बाद सभी भीतर घुस गए और गहनों को बोरी में भरकर ले गए।

बोरी में भरकर गहने ले जाते चोर

शो-पीस के नकली गहनों को असली समझ ले गए चोर

मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने बताया कि चोरों ने करीब आधा किलो चांदी और कुछ नकली गहने चोरी किए हैं। दुकानदार सोने-चांदी के कीमती गहनों को रोजाना अपने साथ घर ले जाता था। दुकान में केवल चांदी के कुछ गहने और शो के लिए नकली ज्वेलरी रखी जाती थी। चोरी का कुल आकलन करीब एक लाख रुपए का किया जा रहा है।

चोरी से पहले गैंग के सदस्य

सर्च डॉग और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच जारी

पुलिस टीम ने मौके पर सर्च डॉग और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया है। शुरुआती जांच में यह गिरोह संगठित नजर आ रहा है, जो पहचान छिपाने के लिए महिला गाउन और बच्चों जैसे कार्टून मुखौटे का उपयोग कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चोरों की तलाश में जुटी है।

व्यापारी बोले- सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो

घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदारों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...