बिलासपुर

सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात, प्रेस के नए भवन उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया,डीएम ने नेवता स्वीकारी …@

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल से बिलासपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले सीपत प्रेस क्लब के नवीन भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। कलेक्टर अग्रवाल ने नेवता स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सहमति जताई।

पदाधिकारियों ने बताया कि सीपत क्षेत्र में पत्रकारों के लिए एक सुसज्जित और आधुनिक भवन की लंबे समय से आवश्यकता थी। पत्रकारों की मांग पर तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार ने 20 लाख रुपए की राशि भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत कराई थी। नवीन भवन के पूर्ण निर्माण के बाद अब इसका उद्घाटन समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया,एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय,जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर, अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या.,जनपद पंचायत अध्यक्ष मस्तूरी सरस्वती सोनवानी,जनपद सभापति मनोज खरे एवं सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।वही जिले के वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उनके कार्यों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

कलेक्टर को आमंत्रित करने वालों में सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव देवेश शर्मा,प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रियाज़ अशरफी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता,प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कासिम अंसारी,मोहम्मद नाजिर हुसैन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...