क्राइम

गैंगमैन की ड्यूटी में मौत, लोगों ने 5 घंटे प्रदर्शन किया, 3 घंटे रोकी ट्रेन तब मांगो पर बनी सहमति…@

धनिया और बनियादी के बीच 22 जनवरी को गैस खाकर गिर था मृतक मृतक

मस्तूरी विधायक लहरिया प्रदर्शन में शामिल हुए प्रबंधन से की बात

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा निवासी कपिल कैवर्त (46) पिछले 15 वर्षों से एनटीपीसी के रेलवे लाइन में गैंगमैन का काम करता था रोजाना की तरह 22 जनवरी बुधवार की सुबह काम करने रेलवे ट्रैक में गया था। 11 बजे के आसपास धनिया और बनियाडीह के बीच अन्य साथियों के साथ ट्रेन की पटरी में कार्य कर रहा था।

22 जनवरी को ड्यूटी के दौरान कपिल के सहकर्मियों के साथ

इसी दौरान कपिल कैवर्त गश खाकर पटरी में गिर गया। जिससे उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटे आई। उसे उसी हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार दिन बाद अस्पताल में कपिल की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में कुकदा के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह 10 बजे कुकदा और आमानारा के बीच रेलवे लाइन पर बैठकर एनटीपीसी के कोयला ट्रेन के परिचालन को प्रभावित कर दिए। इस दौरान शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने व 2 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग को लेकर अड़े रहे। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक चले धरना प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद बंद हुआ।

एनटीपीसी के 2 कोयला ट्रेन 3 घंटे तक प्रभावित रहे

मृतक की विधवा को पेंशन व बेटे को नौकरी देने सहमति बनी

धरना प्रदर्शन के रूप को गहराते देख मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया व जनपद पंचायत सभापति नूर मोहम्मद व परिजनों की मांग पर मृतक की विधवा को कपिल कैवर्त के सैलरी के 90 प्रतिशत राशि को पेंशन के रूप में उसके 60 वर्ष की उम्र होते तक दिए जाने और उसके 15 वर्षीय पुत्र को बालिग होने के बाद पिता के स्थान पर नौकरी देने की सहमति बनी। नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी व एनटीपीसी एमजीआर विभाग के एजीएम नीरज साहू व परिजनों के बीच सुलह हुई। इसके बाद धरना प्रदर्शन शांत हुआ।

विधायक दिलीप लहरिया प्रशासन व एनटीपीसी प्रबंधन से बातचीत करते हैं

ग्रामीणों का आरोप एनटीपीसी प्रबंधन मामले को दबाने में लगी थी

ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन पर यह आरोप लगाते हुए रेल कि पटरी पर रेल यातायात प्रभावित करने प्रदर्शन किया की प्रबंधन घटना दिवस 22 जनवरी को कपिल कैवर्त को काम पर नही आने की बात कह रही थी। जबकि ड्यूटी में आने के बाद सुबह 9 बजे कि ग्रुप फोटो में वह साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा व नौकरी नही देना पड़े इसलिए प्रबंधन ऐसा कर रही है। थाना प्रभारी सतपथी ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि ग्रामीण और परिजनों को मामले को लेकर कन्फ्यूजन है हम ऐसा नही कह रहे है।

मामले की जानकारी के लिए एमजीआर के एजीएम नीरज साहू से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल