शिक्षा

बिलासपुर पुलिस का चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध पर जन जागरूकता कार्यक्रम कल लुतरा शरीफ में पुलिस कप्तान होंगे शामिल…@

(महीना उर्स में उमड़े श्रद्धालुओं को पुलिस अधीक्षक सहित उनकी टीम अपराध से बचाव की देंगे जानकारी)

कशिश न्यूज़|सीपत

सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का महीना उर्स शुक्रवार को बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर यहां दूरदराज से आए हुए दर्शनार्थी, स्थानीय स्कूली बच्चे,महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाओं के अलावा ग्राम पंचायत लुतरा के नागरिकों को पहली बार बिलासपुर पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध की जानकारी देकर उन्हें और उनके परिजनों को जागरूक किया जाएगा।

इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अर्चना झा,सीपत थाना प्रभारी नीलेश पांडेय सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उर्स के मौके पर बलौदा निवासी डॉक्टर यासीन रिजवी द्वारा शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतजाम जायरीनों के लिए किया गया है। इस दरगाह को लेकर सबसे बड़ी बात ये है कि यहां सभी धर्म के लोग आकर हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के फैज से अपने दुख मुसीबत से छुटकारा पाते है। नई कमेटी लगातार दरगाह परिसर की स्वच्छता को लेकर गंभीर है। यही नहीं यहां संचालित मदरसा को आधुनिक, करने के साथ साथ जायरीनों की सहूलियत को लेकर भी तमाम तरह की व्यवस्था की गई हैं। बाबा सरकार को चाहने वाले जायरीनों का भी कमेटी को भरपूर सहयोग मिल रहा है। इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ के अध्यक्ष इरशाद अली ने बाबा इंसान अली के चाहने वालों से गुजारिश की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर फ़ैज़ हासिल करें,और.. चेतना.. अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...