बिलासपुर

कलेक्टर से मिले लुतरा शरीफ कमेटी के पदाधिकारी सीपत-कुली मुख्यमार्ग सुधारने, शौचालय का जीर्णोद्धार व सोलर लाइट सुधारने सहित गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण करने मांग की…@

(अक्टूबर में होने वाले सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जल्द ही लेंगे विभागों की बैठक)

कशिश न्यूज| सीपत

सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह लुतरा शरीफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियों ने बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात की और दरगाह परिसर सहित ग्राम लुतरा शरीफ की मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा करने आवेदन प्रस्तुत किए।

लूतरा शरीफ में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी

कमेटी के चेयरमैन इरशाद अली ने बताया कि सीपत के नजदीक ग्राम लूतरा शरीफ में हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह की वर्षों पुरानी प्रसिद्ध दरगाह है। यहां प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ी संख्या पहुंचते हैं। यहां आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को लेकर इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी कर रहे हैं। प्रयासों के बावजूद भी कई तरह की समस्याएं अब भी वहां बनी हुई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंतेजामिया कमेटी के सचिव रियाज अशरफी, कैशियर रोशन खान,सदस्य फिरोज खान,दरगाह के खादिम उस्मान खान सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर के पास जाकर ग्राम और दरगाह में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की जानकारी देकर इसके त्वरित समाधान की मांग की।

इरशाद अली ने बताया कि कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से लुतरा शरीफ में वन उद्यान के समीप शौचालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की गई है। मालूम हो कि पर्यटन मंडल के मद से वर्षों पूर्व तैयार किया गया शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है, जो अब लोगों के काम नहीं आ रहा है। इसे सुधारने की मांग कलेक्टर से की गई। इसी तरह सीपत से लेकर कुली तक 15 किलोमीटर की मुख्य सड़क खराब हो चुकी है जिसके जीर्णोद्धार की मांग रखी गई है। दरगाह परिसर में बनाए जाने वाले मुसाफिरखाना में आ रही व्यावहारिक दिक्कत को दूर करने के लिए भी उनसे आग्रह किया गया है। कलेक्टर ने कमेटी को आश्वासन दिया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उसका समाधान किया जाएगा।

दरगाह में सोलर ऊर्जा से रोशन होने वाली लाइट और सिस्टम खराब हो चुका है जिसे सुधरवाने की मांग की गई है।दरगाह से लेकर मुख्य सड़क तक बनाई जा रही मनरेगा योजना के तहत नाली के एक फेज का काम पूरा हो चुका है बचे हुए 5 सौर मीटर के काम को भी पूरा कराए जाने की मांग प्रशासन से की गई है। वन विभाग के गार्डन में साफ सफाई के साथ ही क्षेत्र की अन्य बुनियादी जरूरत को पूरा करने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई गई है। कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दे दिए हैं। कलेक्टर ने जल्द ही लुतरा शरीफ में होने वाले सालाना उर्स की तैयारी को लेकर बैठक लेने और दरगाह का निरीक्षण करने कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल