शिक्षा

जिप. सदस्य नूरी शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्याल में भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनित कहा..विद्यार्थियों की शिक्षा व कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे…@

प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बिलासपुर| सीपत सहित जिले की 17 शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के नए अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। मनोनीत अध्यक्षों का कार्यकाल दो शिक्षा सत्र के लिए होगा।

शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत

जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल को शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जिले 16 शासकीय महाविद्यालयों में भी जनभागीदारी समिति के अध्यक्षो की नियुक्ति की गई है।

जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नूरी कौशिल, जिला पंचायत सदस्य

जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि उनका हर फैसला विद्यार्थियों और महाविद्यालय के उत्थान व उनके सर्वांगीण विकास के लिए होगा। शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने के साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज में होने वाली छोटी से छोटी समस्याओं के बारे में उनसे जानकारी लेकर उन समस्याओं को दूर करने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज में नई फैकल्टीज तथा सीटों को बढ़ाने के लिए पहल करने की बात कही।

जन भागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नूरी दिलेन्द्र कौशिल को सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री द्वय रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, उपाध्यक्ष मदन लाल पटनवार, मन्नू सिंह ठाकुर, बलराम पटनवार,नागेश्वरी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्याणी साहू, हरिश्चंद्र श्रीवास, शिव यादव, हरिकेश गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सीपत भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, ललित यादव, कुन्दनधर दीवान, चंद्रकांत साहू, रामकुमार कुंभकार सहित एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...