राजनीति

अब..आज नही..कल शहर आयेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री..चौक चैराहों में भव्य स्वागत की तैयारी,राम मंदिर सभागृह में होगा अभिनंदन…@

@ रियाज़ अशरफी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद रविवार को बिलासपुर आने वाले थे। लेकिन प्रदेश कार्यालय में रविवार को विधायक दल की बैठक होने के चलते अब वे 17 जून सोमवार की दोपहर 2.00 बजे बिलासपुर पहुंच रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री के नए दायित्व मिलने के बाद तोखन साहू के प्रथम आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने उनके प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत और अभिनन्दन की जोर-शोर से तैयारी कर रहे है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सम्मान करते जिला भाजपा मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा

जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पूर्व में 16 जून को बिलासपुर नगर आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित था। किंतु प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होने की वजह से कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए एक दिन बाद 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है। कुमावत ने जानकारी दी की तोखन साहू सोमवार को दोपहर 2.00 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुचेंगे। जहां भाजपा के  पदाधिकारि,कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात तितली चौक, तार बहार चौक, सी एम डी कॉलेज चौक लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक लिंक रोड, अग्रसेन चौक,सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक,राजेन्द्र नगर चौक (विधायक आवास अमर अग्रवाल) होते हुए नेहरू चौक सहित प्रमुख मार्गों में उनका स्वागत किया जाएगा, लोकसभा बिलासपुर जिसमे बिलासपुर सहित मुंगेली जिला के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर सभागृह में केंद्रीय राज्य मंत्री साहू का अभिनन्दन करेंगे।

इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल,धर्मजीत सिंह,सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।

जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बिलासपुर जिला अंतर्गत जिला और मंडलों के सभी भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यों को स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होने अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...