शिक्षा

एनटीपीसी का ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024:  एडिशनल एसपी ने कहा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम

सीपत। एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक पहल के अंतर्गत शुक्रवार को “बालिका सशक्तिकरण अभियान” की शुरुआत हुई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अभियान के तहत 31 परियोजना प्रभावित गांवों में से 50 स्कूलों की 117 बालिकाओं को शिक्षा, खेल कूद तथा जीवन कौशल विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी ।

कार्यक्रम को संबोधित करते एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा

एनटीपीसी सीपत प्रत्येक बैच से 10 प्रतिभावान बालिकाओं को परियोजना में स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में 12 वीं तक निः शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। इस कार्यक्रम के तहत पहले बैच की लड़कियों ने इस वर्ष अपनी 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। इनमें से छात्रा साक्षी देवांगन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 79% अंक प्राप्त किए। साक्षी ने अपनी यात्रा को साझा किया और एनटीपीसी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

बच्चे अपने अनुभव साझा करते हुए

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, महाप्रबंधक प्रचालन व अनुरक्षण महाप्रबंधक अनिल शंकर शरण, सीपीजी-2 महाप्रबंधक श्रीजित कुमार, नम्रता शरण, अर्पिता पॉल संगवारी महिला समिति के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बच्चों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति

एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने अपने उद्बोधन में एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम की सराहना की और समाज के विकास में लड़कियों की मुख्य भूमिका पर जोर दिया। महाप्रबंधक प्रचालन व अनुरक्षण महाप्रबंधक अनिल शंकर शरण ने युवा लड़कियों को इस कार्यक्रम में प्रदान की गई मंच का लाभ उठाने और अपनी पूर्ण क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके “सपनों को उड़ान मिल”सके।

इन लड़कियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता, योग, स्वायत्त रक्षा, कला और शिल्प, प्रदर्शनी कला, संचार के अलावा अकादमिक कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त होगा, ताकि उनके विकास को संजीवनी मिल सके। इस पहल से 117 बालिका निरंतर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्थ हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...