राजनीति

“बिहान” योजना से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में अपने सपने को एक नई उड़ान देने को तैयार है- नूरी कौशिल

(प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को महिलाओं ने लाइव देखा और सुना)

@ रियाज़ अशरफी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी शक्ति वंदन का लाइव प्रसारण सीपत के मंगल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के स्व सहायता समूहों के सदस्यों को संवाद कर संबोधित किया। कार्यक्रम में सीपत क्लस्टर के 32 ग्राम पंचायत सहित कुल 49 गांव के बिहान स्व सहायता समूहों के लगभग 500 महिला सदस्यों ने भाग लिया जनपद पंचायत मस्तूरी के एडीओ जगमोहन साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी को लाइव सुनते अतिथिगण

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है नारी की पूजा होती है, और जहां नारी शक्ति की पूजा होती है, वह समाज तरक्की करता और ईश्वर की कृपा बनी रहती है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित किया और और उन्हें प्रेरित कर क्षमतावर्धन स्व रोजगार से जोड़ी जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाए बनाई है। आज महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने को एक नई उड़ान देने को तैयार है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाएं

भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल और सीपत भाजपा मंडल के अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला समूह की बहनों से आह्वान किया कि वे भारत देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें इसलिए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रहे है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सीपत उप-सरपंच प्रमिला सिदार, भाजपा महामंत्री रामनाथ तिवारी, मदनलाल पाटनवार, शिव साहू, शिव यादव, बांके बिहारी गुप्ता, हरिश्चंद्र श्रीवास, पंचायत सचिव रेखा पांडेय, पीआरपी नागेश्वरी बंजारे, आरबीके बबिता पाटनवार, सचिव संजना खरे, कोषाध्यक्ष बृहस्पति ऊइके, शांति यादव, देवकी भोई कुमुदनी पाटनवार, रूखमणी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...