खेल

अन्तर ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता में जांजी को हराकर सीपत बना चैंपियन, राजेन्द्र ने कहा अनुशासन और स्वच्छ प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण होता है…@

(प्रतियोगिता में एनटीपीसी के प्रभावित ग्राम के 8 टीमो ने लिया भाग)

@ रियाज़ अशरफी

एनटीपीसी सीपत ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम जांजी में अन्तर ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी, सीपत सरपंच राजेंद्र धीवर, जांजी सरपंच शिवनाथ रोहीदास, कौड़िया सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रलिया सरपंच रलिया किशोर भार्गव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी की प्रचार्य श्रीमती जे कुजूर की उपस्थिति में किया गया।

विजेता टीम सीपत को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथिगण

बता दें कि एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित अंतर ग्रामीण बॉलीबाल प्रतियोगिता में एनटीपीसी के प्रभावित ग्राम सीपत, रांक, देवरी, कर्रा, कौड़िया, जांजी, गतौरा और रलिया की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच सीपत और रांक के बीच खेला गया, जिसमें सीपत ने तीन सेट तक चले मुकाबले में रांक को हराया। इसी प्रकार जांजी, कर्रा एवं गतौरा ने अपना अपना लीग मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला सीपत और जांजी के बीच खेला गया जिसमें सीपत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

अतिथियों के साथ विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता के विजेता सीपत एवं उपविजेता जांजी टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी, पदक एवं सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सीपत सरपंच राजेंद्र धीवर ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से अनुशासन और स्वच्छ प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण होता है। परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी सीपत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्राप्त होता है। तकनीकी सेवाएं मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत चटर्जी और प्रचालन एवं अनुरक्षण के महाप्रबंधक अनिल शंकर शरण ने भी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सत्यकाम, उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन विवेक चन्द्र, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मोहनलाल यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और प्रतियोगिता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...