Uncategorizedबिलासपुर

दिव्यांग राजकुमार को मिला न्याय, सीपत तहसीलदार ने 4 दिन में ही अवैध बेजा कब्जा हटवा दिया…@

(अब जमीन में फिसलकर नही ट्राई साइकिल से घर जा सकेगा राजकुमार)

(रियाज़ अशरफी): सीपत तहसीलदार ने दिव्यांग के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके घर के मेन गेट में पड़ोसी द्वारा निर्माण कराए गए टेप नल को पंचनामा बनाकर हटा दिया है। दिव्यांग राजकुमार ने राजस्व टीम का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।

राजकुमार के घर के गेट पर अवैध नल कलेक्शन इसी को हटाया गया

बता दें कि नवागांव (कौड़िया) निवासी राजकुमार पटेल पिता उमेंद राम उम्र 42 वर्ष दिव्यांग है। उसने 7 जनवरी को सीपत तहसीलदार डॉ. सिद्धि गवेल से तहसील कार्यालय में आवेदन के माध्यम से फरियाद किया था कि पड़ोसी परमेश्वर मरावी ने उसके घर के मुख्य दरवाजा के सामने अतिक्रमण करते हुए नलजल योजना के तहत शासकीय योजना से टेप नल का निर्माण करा लिया है। जिसका चबूतरा इतना बड़ा है कि उसकी ट्राई साइकिल घर नही जा रही है। राजकुमार ने टेप नल हटाने गांव के पंचायत से भी मांग की थी। पंच-सरपंच के समझाइस के बाद भी परमेश्वर ने टेप नल को हटाने इंकार कर दिया था। तहसीलदार ने आवेदन मिलते ही हल्का पटवारी को तत्काल जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा पटवारी ने मामले की जांच की तो शिकायत सही मिली तहसीलदार डॉ. सिद्धि गवेल ने सोमवार को मौके पर जाकर पंचनामा बनाया और सरपंच की उपस्थिति में तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण को हटा दिया। दिव्यांग राजकुमार ने अतिक्रमण हटने के बाद तहसीलदार को धन्यवाद देते हुए कहा कि तहसीलदार मैडम ने मुझ गरीब को न्याय दिया है अब मुझे फिसलते हुए घर के अंदर जाना नही पड़ेगा मेरी ट्राई साइकल घर के अंदर जा सकेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...