राजनीति

चुनावी दंगल: सीएम बघेल की सभा के बाद दिलीप लहरिया के पक्ष में बनने लगा है मस्तूरी का माहौल…@

(रियाज़ अशरफी): प्रदेश में विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 17 नवम्बर को है। विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में चुनावी फिज़ाओ का रुख मोड़ने में लगे हुए है।

प्रचार करते दिलीप लहरिया

मस्तूरी विधानसभा की आरक्षित सीट में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया कांग्रेस से तीसरी बार चुनाव के मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओ ने विधानसभा के टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी थी। लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने पूर्व विधायक दिलीप लहरिया पर ही भरोसा जताया है। ऐसा माना जा रहा था कि मस्तूरी से कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया बहुत कमजोर कैंडिडेट साबित होंगे। प्रचार के शुरुआती दौर में ऐसा लग भी रहा था। लेकिन मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में बुधवार को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के चुनावी सभा लेने के बाद से यहां की राजनीति फ़िज़ाएं पूरी तरह से बदल गई है।

मुख्यमंत्री की सभा मे उमड़ी विशाल भीड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। बुधवार की सभा के बाद से दिलीप लहरिया के पक्ष में माहौल बनने लगा है। इसका साफ उदाहरण गुरुवार को सीपत क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में हुए लहरिया का सफल जनसंपर्क अभियान है। कांग्रेस प्रत्याशी लहरिया ने ग्राम हिंण्डाड़ीह, खाड़ा,परसाही, धनिया,भौराडीह , कैमाडीह, पोड़ी, बम्हनीकला, मचखंडा एवं नवागांव में आम लोगों के बीच प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने अपने पक्ष में वोंट मांगा। जिस गांव से भी गुजर रहे थे उन गांव के लोग आरती उतारकर माला पहना रहे थे। वही लहरिया बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहे थे। कुल मिलाकर मस्तूरी क्षेत्र की राजनीति फ़िज़ाए बदली हुई नजर आ रही है।… आगे प्रत्याशी के तकदीर का फासला मतदाओं के हाथों पर…💐💐💐

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...