राजनीति

मस्तूरी के युवा नेता अशोक राजवाल का कांग्रेस संगठन कद बढ़ा उन्हें पीसीसी सचिव के ओहदे से नवाज़ा गया …@

(रियाज़ अशरफी):- पूर्व जिला युवा कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष अशोक राजवाल को प्रदेश संगठन में एक बड़े ओहदे से नवाज़ा गया है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक राजवाल 15 दिन पूर्व तक जवाहर बल मंच के प्रदेश संयोजक पद की सफलता पूर्वक जिम्मेदारी निभाते रहे थे।
       मालूम हो की दो दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर उनकी लंबी-चौड़ी प्रदेश की टीम का ऐलान किया गया है। जिसमे 23 महासचिव और 140 सचिव बनाये गये हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमिटी के 7 मेंबर भी बनाए गए हैं। अपनी नियुक्ति के बाद अशोक राजवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आभार जताते हुए कहा कि तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्व बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।  प्रदेश के युवा,किसान और महिलाओं का कांग्रेस पर ही भरोसा है। उन्होंने कहा युवाओं के बीच जाकर संगठन के हाथ को और भी मजबूत करने प्रयास करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...