खेल

एनटीपीसी सीपत में अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में राजनांदगाँव ने रायगढ़ की टीम को 7-1 से हराया…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| एनटीपीसी सीपत में अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ परियोजना प्रमुख सीपत मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी ने छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी, एनटीपीसी के अधिकारियों एवं यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में फुटबाल किक के साथ चैंपियनशिप की शुरुवात किया।

उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि रमानाथ पुजारी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्रीय टीम में चयन हेतु भरसक मेहनत करने का सुझाव दिया। छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन चयन समिति के उपाध्यक्ष मुस्ताक अली प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2016 से एनटीपीसी सीपत से छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन को भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे हमें यहाँ के फुटबाल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में काफी मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने एनटीपीसी सीपत प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

अंतर जिला चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच रायगढ़ तथा राजनांदगाँव की टीम के बीच खेला गया जिसमें राजनांदगाँव ने रायगढ़ की टीम को 7-1 से शिकस्त दी, जबकि खेले गए दूसरे मैच में नारायणपुर की टीम ने कोरिया की टीम को 21-0 हराया। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप 23 अगस्त तक चलेगी।

चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद चयन समिति के द्वारा 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसे 21 दिनों तक कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में कुल आठ जिलों की टीमें भाग ले रही है, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग रायगढ़, राजनांदगाँव, नारायणपुर, कोरिया और सुरजपुर की टीम शामिल है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक अरुण वार्ष्णेय, तकनीकी सेवाएं महाप्रबंधक अविजित चटर्जी , मानव संसाधन विभाग अपर महाप्रबंधक एसवीडी रविकुमार के अलावा एनटीपीसी के अधिकारी, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...