राजनीति

राहुल के “मस्तूरी जोड़ो यात्रा” के पहले चरण का विधानसभा मुख्यालय में समापन, लोगो ने कहा मस्तूरी में कांग्रेस के जीत की नींव रखेगी यह यात्रा…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| “मस्तूरी जोड़ो यात्रा” के प्रथम चरण के चौथे एवं दिन जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने अपनी पदयात्रा ग्राम पंचायत बकरकुदा से प्रारंभ किया जो टिकारी, वेद परसदा, सरगवां होते हुए विधानसभा मुख्यालय मस्तूरी के जोंधरा चौंक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा का भव्य अंदाज में स्वागत है। राहुल की पद यात्रा जिस भी गांव से गुजरी वहां स्वागत करने वालों में होड़ सी मची हुई थी।

देखें राहुल की पदयात्रा का वीडियो

यात्रा के संयोजक राहुल सोनवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यो का प्रचार- प्रसार करने, सरकार की महती योजनाओं की जानकारी आम लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर जोंधरा से खोंधरा तक “मस्तूरी जोड़ो यात्रा” दो चरणों मे निकाली गई है। जिसके पहले चरण का समापन 55 किमी. की दूरी तय करने के बाद मस्तूरी में किया गया।

पदयात्रा के दौरान

प्रथम चरण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल ने कहा कि जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी के मस्तूरी जोड़ो यात्रा निश्चित ही आने वाले चुनाव में मिल का पत्थर साबित होगी तीन माह बाद विधानसभा का संभावित चुनाव होनी है यह यात्रा कांग्रेस की जीत की नींव रखेगी, उन्होंने कहा प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार गांव,गरीब, असहाय और किसानों की सरकार है कांग्रेस सरकार के आने से प्रदेश का माहौल पिछले पौने पांच सालों में छत्तीसगढ़िया मय हो गया है।

इस दौरान जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत, रितुराज भार्गव युवा कांग्रेस महासचिव ऋतुराज भार्गव,रघु भारती, वेदराम, छेदीराम, संजय यादव, अंकित यादव, राहुल, अरविंद खुटे, देव कुमारी, मीरा बाई , मधु, रामकुमारी, सविता , सावित्री, चित्रलेखा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस महासचिव देशभक्त टिंकू धृतलहरे ने किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...