राजनीति

आदिवासियों को कांग्रेस ने वोट बैंक मानकर सिर्फ उनका शोषण किया है, योजनाओं का लाभ तो भाजपा ने दिया – धरमलाल कौशिक

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रति भारतीय जनता पार्टी की सोंच सदैव से सकारात्मक रही है। कांग्रेस ने तय वर्षों से इस समाज का छला है। आदिवासी समाज की बेहतरी और उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किये है।उन्होंने बताया कि प्रदेश की निवर्तमान भाजपा सरकार ने सन 2011 में अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली आरक्षण को 20 प्रतिशत से बढ़ा कर 32 प्रतिशत किया 2003 में दिए जा रहे प्रतिमानक बोरा तेंदू पत्ता संग्रहण दर को 450 से वृद्धि करते हुए 2018 में 455.55 प्रतिशत की दर 2500 रुपए की बढ़ोतरी की कुपोषण और खद्दान्न संकट से जूझ रही आदिवासी समाज को कुपोषण मुक्त बनाने 1 और 2 रुपए के दर से 35 किलो चावल उपलब्ध कराया। आदिवासियों के जीवन को शांतिपूर्ण और सुखमय बनाने तत्कालीन भाजपा सरकार ने नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बस्तर और सरगुजा संभाग में शांति बहाली के लिए प्रयत्न किये।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस नीत सत्तारूढ पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों को वोट बैंक मानकर सिर्फ उनका शोषण किया है उनके जीवन शैली में बदलाव के कोई ठोस पहल नहीं किए गए उन्हें अच्छा जीवन अच्छी शिक्षा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया परंतु तत्समय भाजपा सरकार ने प्रयास करते हुए आदिवासी आवासीय विद्यालय खोलकर लाखो आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा, एनईईटी और आईआईटी – जेईई परीक्षाओं के लिए तैयार किया बस्तर में बच्चों की शिक्षा पर जोर देने एजुकेशन सिटी और लाइवलीहुड कॉलेज बनाए गये उन्होंने कहा कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा तब और उजागर हो गया जब भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार एक आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली महिला महामहिम दौपती मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद में नामित किया। ऐसा करके भाजपा ने वैश्विक स्तर पर आदिवासी समाज को प्रतिष्ठित किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता सेनानीयों के योगदान को सम्मान देते हुए 15 नवंबर बिरसा मुंडा जी की जन्मतिथि को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया, देश के ऐसे 700 जनजाति समाज जो केवल एक मात्रात्मक त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित रहे उन्हें संसद में अध्यादेश पारित कर अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किया।
प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय उपस्थित रहे।

आदिवासियों के इस हालात के जिम्मेदार कौन..?

धरमलाल कौशिक ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि विगत 3 वर्षों में लगभग 39 हजार आदिवासी बच्चों की मौत हो गई 900 गर्भवती महिलाओं ने प्रसवकाल में अपनी जान गंवा दी समाज में कुपोषितों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है इसके जिम्मेदार कौन हैं? कांग्रेस के कार्यकाल में आदिवासी छात्रों के नामांकन में लगभग एक लाख की कमी आई है आवासीय विद्यालय आज जर्जर हालत में हैं, बच्चे पलायन कर रहे है इसके जिम्मेदार कौन है? वर्तमान सरकार ने तेंदू पत्ता की खरीदी में कमी की है जिसका सीधा प्रभाव उनके अर्थ व्यवस्ता पर पड़ रहा है राज्य सरकार के सरकारी संरक्षण ऐसे भू माफिया पैदा हो गए हैं जो आदिवासियों की भूमि को डरा धमकाकर बहला फुसलाकर कर सस्ते दामों में खरीद रहे है। सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है राज्य सरकार जवाब दे? छात्रावासों में आदिवासी बच्चियों के साथ बलात्कार गैंगरेप के मामले बढे है, धर्मांतरण कर आदिवासियों की मूल संस्कृति व उनके पहचान को समाप्त करने के कुत्सित प्रयास चल रहे है। भाजपा के पास राज्य सरकार के आदिवासी विरोधी क्रिया कलापों की लंबी फेहरिस्त है सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है मुख्यमंत्री भूपेश जी बस तथ्यहीन अनर्गल बातें बोल कर इस सीधे-साधे समाज को बस भ्रमित करने का काम कर रहे है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@