छत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर तथा हाजियों का इस्तेकबालिया प्रोग्राम शनिवार को…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के महीना उर्स के मुबारक मौके पर “ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” के बैनर तले संभाग स्तरीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन दरगाह परिसर में 5 अगस्त शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। रायपुर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल ‘छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय’ के प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम अपनी यूनिट के साथ शिविर में लोगो की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके सहयोग के लिए मस्तूरी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर एनआर कंवर एवं सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. डीआर यादव भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में विशेष रूप से लुतरा शरीफ दरगाह के प्रभारी मस्तूरी एसडीएम महेश कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज और बिलासपुर संभाग प्रभारी हाजी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर में दवाइयों के साथ जरूरतमंदों को मौके पर ही चश्मा प्रदान किया जाएगा साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन रायपुर के हॉस्पिटल में कराया जाएगा। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने आंखों के मरीजों के पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। 88787 58788, 90397 79181, 90746 33335, 90397 77918, 86026 57987 इन नम्बरो में फोन करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

हाजियों का होगा सम्मान, तैयारियों में जुटा प्रबंधन

शनिवार को हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का महीना उर्स है। सामाजिक संगठन के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर के बाद दोपहर 3:00 बजे दरगाह कमेटी के जानिब से हाजियों का इस्तेकबाल किया जाएगा। प्रशासन की ओर से दरगाह व्यवस्था के खिदमत गुजार समाज सेवी हाजी मोहम्मद इक़बाल हक़ ने इस वर्ष हज़ के अराकान पूरा करके वापस आएं हाजियों से प्रोग्राम में शिरकत करने अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@