राजनीति

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक लेने सीपत पहुंचे जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा भाजपा सरकार को गए पौने पांच वर्ष हो गए लेकिन अभी भी कुछ अधिकारियों के ऊपर से भाजपा की चादर नही हटी है…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| मस्तूरी विधानसभा के जयराम नगर मंडी प्रांगण में इस माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय “संकल्प शिविर” को सफल बनाने के उद्देश्य एवं सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी सोमवार को सीपत पहुंचे। इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने सरकार होने के बावजूद काम नही होने का आरोप लगाया इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा की सरकार को गए पौने पांच वर्ष हो गए लेकिन अभी भी कुछ अधिकारी- कर्मचारियों के ऊपर से भाजपा की चादर नही हटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का काम प्रथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।

सीपत विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेते हुए जिला कांग्रेसी अध्यक्ष विजय केसरवानी

बैठक में उपस्थित सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के जोन प्रभारी, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, अनुभाग प्रभारी एवं सभी बूथ अध्यक्षो को संबोधित करते हुए जिला के कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बिलासपुर जिले में 1 से 7 अगस्त के बीच संकल्प शिविर का आयोजन होना है। जिसमे प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। नवंबर माह में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि आप कांग्रेस के एक मजबूत सिपाही है। आप लोगों के ही ताकत पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। मस्तूरी में कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव बहुत कठिन होगा। फिर भी हम फतह करेंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हम संगठन के लोग ही चुनावी मैदान पर उतरेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी उस ऐतिहासिक जीत को हम सबको मिलकर दोहराना है।विजय केशरवानी ने कहा आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देने विधानसभा स्तरीय “संकल्प शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी पदाधिकारी और बुथ स्तर के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने को कहा है।

छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि कांग्रेस के संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता जुट गए है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दिलीप कहरिया, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनावनी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, कांग्रेस नेता मनोज खरे, गिरिजाशंकर जौहर, प्रमोद जायसवाल, अहमद मोमिन, विजय गुप्ता, जनपद सदस्य, प्रमिलदास मानिकपुरी, राजू सूर्यवंशी, रामसनेही कमल, घनश्याम नेताम एवं उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दिखी नाराज़गी मस्तूरी से टिकट के दावेदारों को दिया स्मरण पत्र

कांग्रेस संगठन की बैठक लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुभागवार बूथ कमेटी की समीक्षा की लेकिन कई स्थानों पर गठन नही होने से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मस्तूरी से विधानसभा टिकट के दावेदारों पर नाराजगी जताया और कहा कि 25 दिन पूर्व अनुभागवार बूथ कमेटी के गठन करने निर्देशित किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा नही हुआ है उन्होंने सभी लोगो को 5 अगस्त तक अनुभागवार बूथ कमेटी का गठन करने दावेदारों स्मरण पत्र दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@