खेल

खांडा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ मुख्यअतिथि दिलेन्द्र कौशिल ने कहा संस्कृति को संजोए रखने के लिए हमे अपने पारंपरिक खेलों से जुड़े रहना होगा…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| शासकीय प्राथमिक शाला खांडा में मंगलवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्यतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल ने भारत माता के छाँयाचित्र में माल्यार्पण कर विधिवत पूजा- अर्चना के बाद खेल का शुभारंभ किया।

दिलेन्द्र कौशिल ने शुभारंभ के बाद खुद भौंरा चलाया और गिल्ली- डंडा में हाथ आजमाते हुए प्रतिभागी बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और कहा कि यह सब खेल देखकर बचपन की यादें ताजा हो गई है। हमारे बुजुर्ग कहा करते थे कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब और पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, लेकिन आज जितनी पढ़ाई जरूरी है उतना ही खेल भी महत्व है। उन्होंने कहा शिक्षक पढ़ाते है तो जीवन भर काम आता है इसलिए गुरुजनों की बात सभी विद्यार्थियों को माननी चाहिए जिन्होंने गुरू का मान नही रखा आज वह बुराई के रास्ते पर है। कुम्हार जिस तरह से कच्ची मिट्टी को तराशकर आकार देता है ठीक उसी तरह हमे शिक्षक तरास्ते है ताकि पढ़ लिखकर हम अपने गांव परिवार और शहर का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा अपनी संस्कृति अपने कल्चर को हमें पहचानना होगा और इन सबको खेलों के माध्यम से संजोए रखने में आसानी होगी।

इस दौरान ग्राम सरपंच देवनाथ रोहिदास, उप सरपंच रामभाऊ ध्रुव , प्रधानपाठक घनश्याम श्रीवास, लता कैवर्त, सजीव गांधी युवा खेल मितान उपाध्यक्ष भष्म पटेल सचिव जितेंद्र नायक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
श्मशान में भी सुरक्षित नहीं मुर्दे! 25 दिन पुरानी कब्र पर चला बुलडोजर, तार फेंसिंग कर सरकारी जमीन पर... सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ...