क्राइम

हरेली की रात सरपंच के घर तोड़फोड़, हथियार से लैस तीन बदमाश ने दिया घटना को अंजाम देर रात दरवाजा तोड़ा, की आग लगाने की कोशिश..@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|हथियार से लैस तीन बदमाश ने हरेली की रात ग्राम कौड़िया सरपंच के घर मे गाली गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ा और आग लगाने की कोशिश की। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सभी की तलाश जारी है।

साइकिल टायर के माध्यम से दरवाजा को आग लगाने की कोशिश

ग्राम कौड़िया निवासी रेखा श्रीवास्तव पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव (43) गांव की सरपंच है। सोमवार 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर सो रही थी। तभी रात करीब 12 बजे किसी ने मेनगेट के बाहर का दरवाजा खटखटाया। सरपंच ने अपने पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव व नौकर ननकी साहू के साथ उठकर देखने आंगन में गए तो बाहर गाली गलौच की आवाज सुनाई दे रहा था। इस बीच बदमाश सरपंच के घर के दरवाजे को टांगी, रॉड व तलवार से मारकर तोड़फोड़ करने लगे। उस वक्त शोर मचाने पर बदमाश वहां से चले गए। घटना की जानकारी पुलिस डायल 112 की रात में ही दे दी गई थी। रात करीब 2.30 बजे फिर तीनों बदमाश दोबारा सरपंच के घर आ गए और घर के सामने टायर जलाकर लकड़ी के दरवाजे में आग लगाने की कोशिश करने लगे। जिससे दरवाजे का ऊपरी भाग थोड़ा जल गया। इस बीच सरपंच के पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने फोन कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी सरपंच के घर हमले खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए, गांव वालों को आते देख सभी बदमाश मौके से भाग निकले।

घर के दरवाजा को हथियारों से तोड़फोड़ किया गया

250 सौ ग्रामीण सरपंच के समर्थन में थाना पहुंचे

घटना के विरोध और सरपंच के समर्थन में लगभग 250 ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। टीआई हरीश टांडेकर ने सभी लोगो को कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया ।इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थाना में गहमा गहमी का माहौल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...