शिक्षा

झलमला हाई स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य नूरी, कहा शिक्षा जीवन की सभी चुनौतियां और डर को खत्म करती है

(रियाज़ अशरफी): शासकीय हाई स्कूल झलमला में गुरुवार को शाला प्रवेशोत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कक्षा 9वी की 15 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निशुल्क साइकिल का वितरण भी किया गया। सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने बच्चों को शाला प्रवेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा की शिक्षा वो यंत्र है, जो हमारे जीवन की सभी चुनौतियां,डर और संदेहों को मिटाने में मदद करती है। ये वो यंत्र है जो हमें खुश और शान्तिप्रिय बनाने के साथ ही बेहतर सामाजिक मनुष्य बनाती है। उन्होंने कहा हमारे अध्यापक हमारे लिए भगवान के समान है, जो अपने शैक्षिक ज्ञान के माध्यम से हमें अच्छे स्तर की शिक्षा प्रदान करने में हमारी सहायता करते हैं। वो हमें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए शिक्षा देते हैं। शिक्षा हमारे जीवन से अंधकार को मिटाने और बेहतर भविष्य बनाने में मददगार साबित होता हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्राचार्य एनआर हरणगावंकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें एक लक्ष्य निर्धारित कर अधिक परिश्रम हेतु शिक्षा ग्रहण करने प्रेरित किया। और कहा कि शिक्षा से बलवान इस दुनिया मे कोई और नही अगर बलवान बनना है तो शिक्षा जरूरी है।


कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच मिथिलेश सूर्यवंशी, उप सरपंच पुरुषोत्तम साहू ,शाला विकास समिति अध्यक्ष बहोरिक यादव, शाला विकास समिति की सदस्य श्रीमती कल्याणी साहू, श्रीमती नागेश्वरी साहू एवं श्रीमती किरण पाटले ने भी संबोधित करते हुए छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इससे पहले सर्वप्रथम सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।


इस दौरान में संस्था के स्टाफ सदस्य श्रीमती संध्या सारथी, एमएल खरे, सीआर खरे,गीता साहू एवं श्रीमती मिताली सरकार उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...