राजनीति

जनसंपर्क अभियान में लुतरा शरीफ पहुंचे डॉ. बांधी ने कहा यहां का चौतरफा विकास भाजपा के शासन काल मे हुआ है,भुपेश सरकार तो सिर्फ ठगने का काम करती है

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने से पूर्व ग्रामीण अंचलों में लोगो को जब भूखे मरने की नौबत आती थी तब मजबूरन उन्हें गांव के गौटिया और मालगुजारो से धान की बाढ़ी लेना पड़ता था। उसके एवज में फ़सल कटाई के बाद डेढ़ से दो गुना अधिक धान वापस करते थे। लेकिन प्रदेश में जब पहली बार भाजपा के डॉ. रमन सिंह की सरकार बनी तब उन्होंने गांव गरीब किसानों की चिंता करते हुए गरीबों को मात्र 1 रुपये किलो के दर से चांवल देने की योजना बनाई इस योजना से बाढ़ी में धान लेने की परंपरा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।

यह बातें छ.ग. विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुतरा शरीफ में जनसंपर्क अभियान के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों का कार्यकाल और केंद्र में मोदी के मात्र 9 सालों का कार्यकाल कांग्रेस के 70 सालों के राज पर भारी है। उदाहरण साफ है नरेंद्र मोदी जी दिल्ली में बैठकर गरीबो को पक्के मकान देने के बारे में सोचते है और इधर राज्य की भुपेश सरकार गरीबो के उस मकान को रोकने का काम करती है। राज्य की कांग्रेस सरकार लूटने का काम करती है। तभी तो गौठान में घोटाला, शराब में घोटाला यहां तक कि केंद्र द्वारा कोविड काल मे दिए जाने वाले अतिरिक्त चांवल तक मे घोटाला किया है।

डॉ. बांधी ने कहा भाजपा का एक नारा है “सबका साथ सबका विकास” हमने कभी भी किसी योजना में कोई भेदभाव नही किया तभी तो लुतरा शरीफ दरगाह का विकास सबसे हमारे ही शासन में हुआ है चाहे मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का ही क्यों ना हो अगर यहाँ के मुसलमानों को ज्यारत के लिए ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ भेजने का काम किया है तो वह भाजपा के डॉ. रमन सिंह की सरकार है।

इस दौरान प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री द्वारा रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, बलराम पाटनवार, मदन पाटनवार, ढोलारा कैवर्त, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू, सरपंच प्रतिनिधि संतोष गंधर्व, प्रमोद शर्मा,एजाज खान सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...