मस्तूरी

संभागायुक्त ने किया मस्तूरी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण… मतदाताओं की संख्या व दिव्यागों की सुविधाओं की ली जानकारी..@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| संभागायुक्त भीम सिंह ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने विद्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र 175 एवं 176 के बीएलओ से मतदाताओं के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने कहा। कमिश्नर ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं जैसे दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैम्प, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था एवं शौचालय संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

कमिश्नर ने मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बारे में मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 334 मतदान केंद्र है। कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 777 है। सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों में रैम्प का निर्माण किया गया है। केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वय श्रीमती अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू, मस्तूरी तहसीलदार अभिषेक राठौर, नायब तहसीलदार द्वय अप्रितम पांडेय, उमाशंकर लहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...