राजनीति

कांग्रेस को झटके पर झटका: सरपंच,उप-सरपंच सहित अनुसूचित जाति वर्ग के 112 लोगो ने थामा भाजपा का दामन विधायक ने भगवा गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराया

डॉ. अंबेडकर ने राजनीति का उपयोग अपने समाज और राष्ट्र के लिए करने को कहा था- डॉ बांधी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बीच से अनुसूचित जाती वर्ग का जनाधार बड़ी तेजी से खिसकते दिख रहा है ग्राम हिंडाडीह और खपरी के बाद अब बिनौरीडीह में शनिवार को सरपंच, उप-सरपंच सहित इस वर्ग के 112 लोगो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के लिए यह लगातार तीसरा बड़ा झटका है, विधायक ने भगवा गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराया।

भाजपा प्रवेश के बाद बिनौरीडीह के ग्रामीण

                     बता दे कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भुतहा केंवटाडीह पंचायत के आश्रित ग्राम बिनौरीडीह के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के कार्यशैली और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सरपंच अमृतलाल खरे एवं उप सरपंच खम्मन सहित कुल 112 लोगो ने भाजपा का झंडा थाम लिया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल, संतोष मिश्रा एवं द्वारिका टंडन, मिस्टर इंडिया ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहनाकर विधिवत भाजपा प्रवेश कराया। इतने लोगो का फिर से एक साथ भाजपा में प्रवेश करना प्रदेश की राजनीति गलियारों में खलबली मचा दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा को मात्र 93 वोंट मिले थे। यहां कांग्रेस और बसपा का हमेशा से दबदबा रहा है।

भाजपा प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की हम 21वीं सदी में है आप सभी लोग चाह रहे हैं कि हमारे गांव की व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए पढ़े-लिखे लड़कों ने गांव की भलाई के लिए भाजपा के साथ जाना उचित समझा है। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपनी उंगली से इशारा करते हुए कहा था की राजनीति का उपयोग अपने समाज,गांव, राज्य, देश और राष्ट्र के उत्थान के लिए करें यह राजनीति है इस लोकतंत्र का जितना उपयोग करेंगे उतना ही विकास में प्रगति आएगा। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जो विचार किया है मैं उसका अभिनंदन करता हूं उन्होंने युवाओं की मांग पर मिनी स्टेडियम के लिए कलेक्टर से मिलकर पहल करने की बात कही।

हिंडाडीह में 107 खपरी में पूरा गांव, अब अनुसूचित जाती वर्ग का भाजपा के प्रति प्रेम

विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा प्रवेश की हैट्रिक लगा दी है। सबसे पहले हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लास्कर सहित 107 ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया इसके बाद खपरी के लगभग 1 हजार लोग भाजपा में शामिल हुए अब बिनौरीडीह के 112 लोगो ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। हिंडाडीह के भाजपा प्रवेश के जवाब में कांग्रेस ने भी ग्राम खांडा में भाजपा के बूथ प्रभारी सहित 86 लोगो को कांग्रेस प्रवेश कराया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में कांग्रेस क्या कदम उठाएगी।

इन लोगो ने लिया भाजपा की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सत्यम, गट्टू सुरेश, राज कुमार,शेखर,दीपक, संत कुमार, नरेंद्र ,बाल सहाय, अमित खरे, किरण खरे, हरि नंद ,सुजीत बंजारे ,अंबानी सरयू ,सुरेंद्र, रामसत्ता, विक्रम, चरण ,सुंदरलाल, कलीराम, रितु, कलीराम, लालजी , कोदूराम ,केसर कुमार , दुखीराम, अजय, दुखीराम विवेक ,जवाहर अजीत, गंगाराम, निशा ,पीलू राम , सूरज भाई मती, भागीरथी, राहुल ,पूरनलाल, तारती फुल कुमारी रामअवतार,परमानंद, रविशंकर, रमाशंकर,भगवंता, मनोज, रामदुलार, कलाराम, इंद्रजीत, ज्वाला, शेखर, सुभाष,राजेंद्र ,रज्जू, राहुल सुमित,अनिल, मुकेश, संतोषी, मनोज,आनंद, संदीप, चेलाराम, धनीराम,विनोद,राजू,सनोज, सुभाष,तुम ध्वज, देवनारायण, मोहन,राजकुमार,राजेश छोटेलाल, अवध राम, राम नारायण,लक्ष्मी प्रसाद, संतोष, शांतनु, चमेली बाई, अर्जुन, मन्नूलाल, गोपाल, उदयराम, चेतराम,सतीश, पूजा, प्रदीप मनोज, गोपाल, जोगिंदर, विक्रम, सकू, राममेहर , उपसरपंच खम्मन, लल्ला, सुखनंदन, बलिराम, राजेंद्र, श्रवण, अनुज,अभिलाषा, रश्मि भार्गव, मालती, सुनीता, रंजीता, खुशबू , मालती, विमला, राजकुमारी ,सरोजिनी सहित अन्य ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...