बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई पदयात्रा वृहद स्तर पर रोपे गए पौधे… ग्राम भिल्मी में 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य का हुआ शुभारंभ

सीपत (रियाज़ अशरफी)| एनटीपीसी सीपत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रचालन व अनुरक्षण के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी के नेतृत्व में नगर परिसर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सम्मिलित होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृहद पौधा रोपण अभियान चलाया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में एनटीपीसी सीपत ने 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है सभी उपस्थित लोगों को मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ लेते ntpc के अधिकारी कर्मचारी

इस दौरान क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान के प्रतिभागियों ने “लोग मानते ही नहीं” विषय पर स्ट्रीट प्ले की प्रस्तुत देकर लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहां उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सौजन्य से किया गया, जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण प्रबंधन के अपर महाप्रबंधक डॉ. एम मुधुरमन धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वृक्षारोपण करते अधिकारीगण

इस अवसर पर सीपत स्टेशन के महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभाध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन करते प्रचालन व अनुसरण विभाग के मुख्य महाप्रबंधक

एनटीपीसी में चौथे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का किया गया उद्घाटन

प्रचालन व अनुरक्षण के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के अधिकारियों तथा सीपत के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एनटीपीसी सीपत में चौथे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। यह सिस्टम प्रति घंटा 300 घन मीटर पानी को हार्वेस्ट करेगा। इस सिस्टम से जल खपत में कमी होगी तथा बाहरी स्रोतों से कम जल लिया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में 1 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य का शुभारंभ ग्राम पंचायत भिल्मी (गोपालपुर) से किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...