क्राइम

करंट के चपेट में आकर 13 साल के आदित्य की मौत, पिता घायल गांव में मातम, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी चारपारा में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। 13 वर्षीय आदित्य सूर्यवंशी खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बेटे को बचाने दीवार पर चढ़े पिता संजय सूर्यवंशी भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज सिम्स में चल रहा है इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह पूरी घटना मृतक के छोटे भाई अंश सूर्यवंशी ने अपनी आंखों से भाई की मौत और पिता को घायल होते देखा है

मृतक आदित्य सूर्यवंशी

जानकारी के मुताबिक आदित्य सूर्यवंशी मंगलवार की दोपहर 2 बजे घर के पास अपने छोटे भाई अंश और साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गांव के संजय मिश्रा के बाड़ा की 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल पर चढ़ गया। और रूपेश गिरी के घर की ओर जाने लगा तभी 11 केवी लटकते हाईटेंशन तार से उसका सिर टकरा गया। करंट लगते ही आदित्य बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। बेटे को गिरता देख पिता संजय भी दीवार पर चढ़ गया लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के बाद मृत पुत्र घायल पिता

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच वीरेंद्र साहू ने थाना को सूचना दी सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुचे। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि घयल पिता को सिम्स रिफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर गुस्सा

गांव वालों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार लटकते हुए तारों और खराब व्यवस्था की जानकारी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बावजूद सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद सीपत बिजली विभाग की जूनियर इंजीनियर रंजना देवांगन ने बताया कि वहां पोल की जरूरत थी, गड्ढा भी खोदा गया था लेकिन स्थानीय लोगों ने काम रोक दिया था। फिलहाल जांच चल रही है और व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्र भी बंद मिला

हादसे के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद था। पुलिस टीम घायल पिता-पुत्र को लेकर पहुंची तो ड्यूटी पर कोई मौजूद नहीं था। सरकारी क्वार्टर में रहने वाली नर्स ने आकर पिता को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन तब तक आदित्य की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया की आज भी सीपत जैसे एक बड़े गांव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा क्यों नहीं है।

तीन वर्ष पूर्व मां की मौत हो गई थी

संजय सूर्यवंशी के परिवार पर यह दूसरा बड़ा सदमा है। तीन साल पहले गंभीर बीमारी से पत्नी का निधन हो गया था। तब से संजय अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहता था।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...