राजनीति

मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज,पद्मश्री राधेश्याम,पूर्व आईएसएस त्यागी सहित 52 हस्तियां भाजपा में शामिल सभी को प्रदेश प्रभारी माथुर ने सदस्यता दिलाई

रायपुर (रियाज़ अशरफी)। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर कलाकार अनुज शर्मा,पद्मश्री से सम्मानित राधेश्याम बारले,पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी, रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल सहित 52 हस्तियों ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील,कॉलेज स्टूडेंट,कृषक,समाज सेवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार धुर्व, पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,सांसद सुनील सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

भाजपा पार्टी की सदस्यता लेते पद्मश्री अनुज शर्मा

अनुज शर्मा के 2018 के चुनाव के दौरान भी भाजपा में शामिल होने की खबरें आईं थी। अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। सभी लोगो को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...