राजनीति

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सेवा सहकारी समितियों में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगा रहे है जन-चौपाल किसानों से कर रहें है चर्चा

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक तामेश्वर सिंह कौशिक के नेतृत्व में लगाबो चौपाल, बचाबों सहकार अभियान के तहत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति सीपत, जाँजी, देवरी, कौड़िया, नारगोड़ा,पोड़ी सहित अन्य समितियों में 10 सूत्री मांगों को लेकर जन चौपाल लगाया और किसानों को कृषि से जुड़े कई विषयों की जानकारी दी गई।

जन चौपाल में कृषकों को जानकारी देते हुए किसान नेता तामेश्वर सिंह कौशिक ने बताया कि प्रदेश की 2058 टैक्स और लैप्स तथा जिला सहकारी बैंकों शीघ्र सरकारी संस्थाओं में समयावधी चुनाव ना कराकर नियम विरुद्ध कांग्रेस के सदस्यों को प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है जिन्हें तत्काल हटाकर सहकारी समितियों में चुनाव कराने, सहकारी समिति में रासायनिक उर्वरक की खरीदी पर गुणवत्ता विहीन अमानक वर्मी कंपोस्ट लेने के माध्यम समाप्त करने, प्रदेश के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के द्वारा विगत 4 वर्षों में की गई सामग्री खरीदी तथा ताल पत्री धान भूसा सूजा सुतली रंग आदि की जांच कराए जाने, सहकारी समितियों मे चुनाव करवाने, गिरदावली के नाम पर काटे गए रकबे को पुनः जोड़ने सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा किसानों के साथ सहकारी समितियों में चौपाल लगाई जा रही है साथ ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर बलराम पटानवार,विनोद यादव, रामनिहोर सुर्यवंशी,राजेश्वर पटेल,भंवर यादव,रामेश्वर भोसले,अमृतलाल साहू राजकुमार साहू,रमेश साहू, अखिलेश साहू ,विकास कनेरी, अजय बिंझवार सहित अन्य उपस्थिति रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...