राजनीति

भाजपा का यह कैसा…? “चलबो गोठान, खोलबो पोल” अभियान…सरकार की पोल खोल रहे है या सरपंचों की.. प्रभारी जी आये और 15 मिनिट में फोटू खिंचवाकर चलते बने…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में पोल खोलो अभियान चला रही है। भाजपा ने अभियान को ‘चलबो गोठान, खोल बो पोल’ का नाम दिया है। इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग गौठानों का निरीक्षण कर वहां की कमियों और कथित तौर पर 1300 करोड़ के घोटाले को उजागर कर रहे है।

मीडिया से बातचीत करते जिला भाजपा महामंत्री घनश्याम कौशिक

सीपत में इस अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। सीपत मंडल के अभियान प्रभारी जिला भाजपा महामंत्री घनश्याम कौशिक शनिवार को सीपत पहुंचे यहां मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक सहित संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ ग्राम जांजी और दर्राभांठा स्थित गौठानों में पहुंचकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की अभियान प्रभारी कौशिक चंद मिनटों में पूरे गौठान का निरीक्षण कर लिए, फोटो खिंचाई और वापस चलते बने।

गौठान निरीक्षण के दौरान सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारी

अभियान में भाजपा को ग्राम स्तर पर सहयोग मिलते नही दिख रहा है गौठान निरीक्षण के दौरान कुछ भाजपा समर्थित लोग ही उनके आसपास नजर आ रहे है। ऐसा लगता है कि भाजपा संगठन का “चलबो गोठान, खोलबो पोल” अभियान मात्र एक औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

चर्चा में, जिला भाजपा महामंत्री का अंदाज

जिला भाजपा संगठन में लगातार तीसरी बार महामंत्री के दायित्व निभा रहे इस अभियान के सीपत मंडल प्रभारी घनश्याम कौशिक जांजी के बाद दर्राभांठा स्थित गौठान का एक राउंड घूमकर निरीक्षण किए इसके बाद अभियान के विषय मे पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने इस दौरान गौ माता,गौवंश या मवेशी शब्द का उपयोग नही किया बल्कि मीडिया को दिए गए अपने बयान में पूरे समय उन्होंने जानवर शब्द का इस्तेमाल किया। जबकि भाजपा के बीच गौवंशो की एक अलग तस्वीर है। नेता जी के मुखारविंद से बार-बार जानवर शब्द का उपयोग होना वहां उपस्थित भाजपाइयों को भी चुभ रहा था। लेकिन क्या करें नेता जी कुछ अलग अंदाज में थे जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

..आखिर भाजपा किसका विरोध कर रही है…?

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता “चलबो गोठान,खोलबो पोल” अभियान के तहत गौठानों में जाकर वहां कथित तौर पर हुए घोटाले और अव्यवस्था को उजागर कर रहे है। लेकिन वहां पहुचने पर सरपंच के विरोधी सरपंच का ही विरोध कर रहे है,खुद भाजपाई ही समझ नही पा रहे है कि हम किसका विरोध कर रहे है,सरपंच का या कांग्रेस सरकार की क्योंकि गांव के किसी भी सरकारी निर्माण कार्य का एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच होता है कही भाजपा को यह अभियान उल्टा ही ना पड़ जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल