राजनीति

मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका: मुख्यमंत्री के सीपत दौरे के 6 दिन बाद 107 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन… विधायक डॉ बांधी ने कराया भाजपा प्रवेश…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के एक ग्राम पंचायत सरपंच सहित 107 लोगो ने कांग्रेस की कार्यशैली से नाराज़ होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान छ.ग. विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष ने सभी लोगो को भगवा गमछा पहनाकर जोशीला स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद सभी ने एक सुर में कहा कि वे भाजपा की रीति-नीति, विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी व केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित हुए हैं।

कार्यकर्ताओ के साथ मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी

बता दें कि छह दिन पूर्व 11 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम मे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीपत पहुंचे थे। उनके आगमन ने कांग्रेस के नेता – कार्यकर्ता और समर्थकों में उत्साह का नया संचार भर दिया था। लेकिन इसी बीच समीप ग्राम हिंडाडीह के सरपंच जितेंद्र लास्कर सहित 107 कांग्रेसियों ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी एवं सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर,कांग्रेस के संगठन में खलबली मचा दी है। विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। सभी ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर पार्टी छोड़ा है। निश्चित ही एक साथ एक ही गांव के इतने सारे लोगो का कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने वालों की सूची

मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अपने इस साढ़े 4 साल के कार्यकाल में पहली बार सीपत पहुंचे थे। उनके मस्तूरी विधानसभा में आगमन से यहां के सरपंचों को मुख्यमंत्री जी से बहुत सारी उम्मीदें थी के सीएम साहब कुछ विकास कार्यों की घोषणा कर के हमें आर्थिक रूप से सहयोग करेंगे। परंतु प्रथम बार यहां आने के बाद भी मुख्यमंत्री जी ने सरपंचों को कुछ नहीं दिया और मुख्यमंत्री ने जिस तरह की कार्य योजना बनाकर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ घोषणाएं की है वह ज्यादा लाभकारी नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस से नाराज़ होकर ग्राम हिंडाडीह के सरपंच जितेंद्र लाकर सहित 107 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए पार्टी में का दामन थामा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी कौशिल, दिलेन्द्र कौशिल,राज्यवर्धन कौशिक, रामनाथ तिवारी,अभिलेश यादव,मन्नू सिंह,तामेश्वर सिंह कौशिक,बलराम पाटनवार, मदनलाल पाटनवार, जनपद सभापति अंजनी लक्ष्मी साहू, जनपद सभापति गोपी पटेल, उर्वीजेश कौशिक, हरिकेश गुप्ता, तुषार चंद्राकर, धन्ना कुंभकार, योगेश पटेल, सुरेश दास महंत,शिव यादव, देवेंद्र पाटनवार,कृष्णा यादव, रामनिहोर सुर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ शासन में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि जिस स्थान पर भाजपा प्रवेश का आयोजन किया गया था। वहां 107 लोगों की उपस्थिति ही नहीं थी तो कहां से इतने सारे लोग भाजपा प्रवेश कर लिए। जो लोग पहले से भाजपाई विचारधारा के थे उन्हीं लोगों को भाजपा के लोगो ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया है। इस बात को लेकर भाजपा के लोग झूठी वाहवाही लूट रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...