राजनीति

कर्नाटक की बंपर जीत पर ज़िला कांग्रेस कमेटी जीपीएम ने मनाया जश्न… नगाड़ों की थाप पर विधायक संग थिरके कांग्रेसी फटाखे फोड़े,बांटी मिठाई…

जीपीएम (सोहेल आलम)। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जीपीएम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया, मिठाई बांटी आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर मरवाही विधायक संग कांग्रेसी खूब थिरके।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है। चुनाव विश्लेषकों के अनुसार दक्षिण भारत में एकमात्र राज्य जिसमे भाजपा की सरकार थी वहां उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया जिसको कांग्रेस ने नाम दिया 40% की सरकार,मंहगाई, बेरोज़गारी के मुद्दे पर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव विधायक ने कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है, हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता है। कर्नाटक की जनता ने बता दिया है कि देश नफ़रत से नहीं मोहब्बत से चलता है और आज मोहब्बत भाईचारे की जीत हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह जीत आने वाले 24 के लोकसभा का सेमीफाइनल है इसके बाद हम सभी राज्यों में इसी प्रकार जीत दर्ज कराएंगे और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इस अवसर पर पंकज तिवारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहिद राईन सदस्य मदरसा बोर्ड, श्रीमती गजमति भानू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,मनीष केशरी जिलाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ ओमप्रकाश बंका एल्डरमेन, पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री, रमेश साहू जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जीवन राठौर जनपद उपाध्यक्ष पेंड्रा, हर्ष गोयल जिला महामंत्री, आमिर अली जिला सचिव,आलोक शुक्ला सांसद प्रतिनिधि,शहाना बेगम ब्लाक अध्यक्ष, गिरजा पोट्टाम ब्लाक अध्यक्ष, मंजू ठाकुर मीडिया प्रभारी, श्वेता मिश्रा जिला प्रतिनिधि,आशीष केशरी, रियांश सोनी यूथ कांग्रेस,आशीष सोनी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस,रेखा तिवारी संभाग अध्यक्ष,कौशल्या ओटावी,यश शर्मा यूथ कांग्रेस,उमाकांत सोनी, निलेश मिश्रा,चंदन मिश्रा, इरशाद इराकी,मो अनस, कान्हा कछवाहा, जुनैद एवं गब्बर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...