राजनीति

बिलासपुर के अरपापार को अलग नगर निगम बनाने विधायक रजनीश सिंह ने मुख्यमंत्री से की मांग…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को बेलतरा विधानसभा आ रहे है उनके प्रवास पर क्षेत्र के विधायक रजनीश कुमार सिंह ने उनसे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से बिलासपूर नगर निगम से पृथक कर अरपापार को नया नगर निगम बनाने, नगर निगम में शामिल बेलतरा विधानसभा के 20 वार्डो में मूलभूत सुविधाओं व विकास के लिए 5 करोड़ रुपये प्रति वार्ड के हिसाब से कुल 100 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने, बेलतरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने, मोपका में हाई स्कूल, सेलर, लोफन्दी, लिमहा, कर्रा और बिरकोना को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्न्यन, मोपका से खमतराई नहर रोड का निर्माण, नेवसा – गढ़वत रोड का निर्माण,लखराम में कृषि महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति, बिलासपुर के गणेश नगर फदहाखार को राजस्व ग्राम घोषित करने,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्न्यन,खमतराई बैमा नगोई पौसरा मार्ग का चौड़ीकरण की मांग की है। बता दे कि विधायक रजनीश सिंह समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में भी उठाते रहते है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल