राजनीति

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला:- विरोध में सीपत के भाजपाइयों ने नवाडीह चौक में मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फूंका…$

सीपत (रियाज़ अशरफी)। छत्तीसगढ़ में उजागर हुए 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले के विरोध में सीपत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीपत के नवाडीह चौक में कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया । और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा मंडल के अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े चार वर्ष में कांग्रेस सरकार ने भष्ट्राचार के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
हाथों में गंगाजल लेकर शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने शराब को निजी आय का जरिया बना लिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को शराब की लत लग चुकी है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस सरकार के इस कृत्य के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

शराब घोटाले के विरोध में पुतला दहन करते भाजपाई

भाजपा मंडल महामंत्री अभिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भष्ट्राचार की सारी सीमायें लांघ ली है। लगभग 2000 करोड़ का शराब घोटाला,कांग्रेस के शासन काल में खुलेआम हो रहे भष्ट्राचार की गवाही दे रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त भूपेश सरकार के अधिकांश मंत्री विधायकों के ठिकानों पर आईडी छापा मार रही है आने वाले समय में और भी बड़े घोटाले सामने आएंगे। इन घोटालों की अगर सही से जांच की जाए तो कई और मामले सामने आएंगे। अभिलेश यादव ने कहा गुरुवार को मुख्यमंत्री जी का सीपत आगमन हो रहा है हम उनसे पूछेंगे की आखिर आपके ही कार्यकाल इतना घोटाला क्यों।

भाजपा मंडल महामंत्री अभिलेश यादव

इस दौरान सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव,मन्नू सिंह ठाकुर,बलराम पाटनवार,पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता,राम निहोर सूर्यवंशी, हरीशचंद्र श्रीवास,राजेश्वर कौशिक, एमन लाल साहू, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा,जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिकेश गुप्ता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा पुष्पेंद्र दास महंत ,सीपत मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, महामंत्री ललित यादव,अशोक साहू,चंद्रहास साहू,जय शंकर साहू,शुभम यादव एवं शिवम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...