शिक्षा

सीपत,पचपेड़ी सहित जिले के सात नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 168 रिक्त पदों पर की जाएगी संविदा भर्ती…आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू

हिंदी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति के लिए शासन के आदेश का इंतजार

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) जिला के 7 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में कुल 168 पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है। इसमें व्याख्यता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक से लेकर ग्रंथपाल के पद शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें कि बिलासपुर जिला में सात नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलें गए हैं। यह स्कूल में पहले से ही हिन्दी माध्यम स्कूलों में संचालित हो रहे हैं। हिन्दी माध्यम पहले जैसे चल रहे थे, अभी भी वैसे ही संचालित करने का आदेश शासन ने दिया है। कक्षा 1 ली से 12 वीं तक के अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने की वजह से पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 12 हिन्दी माध्यम में खाली पदों की भर्ती के लिए आदेश नहीं आया है, लेकिन इन स्कूलों में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नए स्कूलों में 24-24 पदों पर की जाएगी संविदा नियुक्ति

स्वामी आत्मानंद स्कूल के नोडल प्रभारी रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि शासन से नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है की प्रति स्कूल 24-24 पदों पर संविदा माध्यम से नियुक्ति की जानी है। आदेश मिलने के बाद अब आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रहा है।

जिले के इन स्कूलों में होंगी भर्तियां

जिले में अभी चिंगराजपारा, मल्टीपर्पज दयालबंद,सीपत, पचपेड़ी, करगीकला,बेलपान में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा। इन स्कूलों में पदों की भर्ती प्रक्रिया की अनुमति मिल गई है। वहीं सकरी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से अनुमति का इंतजार है।

व्याख्याता को 38 तो शिक्षकों को 35 हजार मिलेगा वेतन

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल में वेतन मिलेगा। व्याख्याता के लिए 38100 रुपए,शिक्षक 35,400 रुपए, सहायक शिक्षक 25,300 रुपए, व्यायाम शिक्षक 35,400 रुपए, कम्प्यूटर शिक्षक 35,400 रुपए, ग्रंथपाल को 22,400, योगशाला सहायक और सहायक ग्रेट-2 को 25, 300 रुपए, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19,500 का मानदेय भुगतान किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल