बिलासपुर

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने लुतरा शरीफ दरगाह में चढ़ाई चादर…मांगी अमन चैन और खुशहाली की दुआ…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान अल्प समय के लिए शनिवार को प्रदेश के प्रसिद्ध सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह लूतरा शरीफ पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर पोशी की और प्रदेश में अमन,चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ने कहा की लूतरा शरीफ की दरगाह कौमी एकता की मिसाल है। जहां सर्व धर्म के लोग अपनी-अपनी मन्नते लेकर आते हैं और उनकी मुरादे भी पूरी होती है। उन्होंने कहा लुतरा शरीफ पर्यटन के नक्शे पर अंकित है प्रदेश की कांग्रेस सरकार यहां के विकास को लेकर संकल्पित है यही कारण है कि प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने करोड़ो की लागत से भव्य उद्यान का निर्माण कराया है जहां दरगाह आने वाले लोग कुछ पर यहां गुजार सकते है। उन्होंने कहा आने वाले समय मे यहां का पूर्वोत्तर विकास किया जाएगा।

इससे पहले दरगाह के खादिम हाजी शेर मोहम्मद, मोहम्मद उस्मान खान,हाजी मोहम्मद साबिर एवं मुस्लिम जमात के सदर हाजी अब्दुल करीम ने परंपरागत तरीके से सभी मेहमानों का दस्तारबंदी कर स्वागत किया। खादिमो ने दरगाह के व्यवस्था की जानकारी दी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंह,मोहम्मद इकबाल हक,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन,जावेद नकवी,शेख़ निजामुद्दीन(दुलारे भाई) शिब्ली मेराज खान,आशिफ खान, रमजान गोरी, सोहेल अहमद, फारुख खान आदिल खैरानी एवं सोनू खान, चिंटू अहमद सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...