शिक्षा

बाल भारती पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह… एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक ने….बच्चों को स्वच्छता के लिए समाज को जागरूक करने संदेश दिया…?

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक एन. श्रीनिवास राव,विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक सीपीजी 2 के उमाकांत हरीभाऊ गोखे एवं मानव संसाधन विभाग प्रबंधक प्रवीण रंजन भारती उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के गायन वृंद द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने समारोह में खेल एवं सह पाठयक्रम गतिविधियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सफल छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एन श्रीनिवास राव ने अपने प्रेरक वक्तव्य में विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने ,अनुशासन में रहने और स्वच्छता के लिए समाज को जागरूक करने का संदेश देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर शिवाजी हाउस टीम विजेता बनी। विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...