बिलासपुर

बीरपुर घटना के विरोध में बंद रही सीपत क्षेत्र की दुकाने…. हिन्दू संगठनों ने न्यायिक जांच की मांग की….?

कशिश न्यूज़ सीपत। बेमेतरा के बीरनपुर गांव में शनिवार को हुए एक साम्प्रदायिक दंगे में 21 साल के हिंदू युवक के निर्मम हत्या व जिहादी मानसिकता के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आह्रान पर सोमवार को छ.ग. बंद के दौरान सीपत क्षेत्र भी पूरी तरह बंद रहा।

बंद के दौरान प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता

विहिप,बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुबह 7 बजे नवाडीह चौक पर एकत्रित होकर बाइक रैली निकाली और पंधी से कुली तक सभी दुकानें बंद कराया व व्यापारियों से समर्थन मांगा। दुकानदारों ने भी अपनी संस्थाने बंद कर पूर्ण समर्थन दिया। हिन्दू संगठन और भाजपा ने इस घटना पर घोर निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

सीपत क्षेत्र की बंद दुकाने

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य दिलेंद्र कौशल, मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक,महामंत्री अभिलेश यादव, मन्नू सिंह ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, बलराम पाटनवार हरिकेश गुप्ता, भाजयुमों अध्यक्ष तुषार चंद्राकार,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्रदास महंत,सीपत मण्डल विहिप अध्यक्ष रिंकू शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत राजवाड़े, देवेश शर्मा,उमेश पाटनवार, गजेंद्र यादव,तामेश्वर साहू, दीपक वैष्णव, जयशंकर साहू, यशवंत साहू,करण साहू, गोपाल पटेल,केशव यादव, घनश्याम साहू,जगन्नाथ साहू, मनोज साहू,अमित सिदार, राजेश्वर सिदार, सुरेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...