शिक्षा

एनटीपीसी सीपत ने दर्राभांठा के सरकारी स्कूलों में चलाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का अभियान… 261 विद्यार्थी लाभान्वित हुए…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत ने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत सोमवार को आश्रित ग्राम दर्राभांठा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन करते हैं डीजीएम एचआर विवेक चंद्र

शिविर का शुभारंभ मानव संसाधन विभाग के उप- महाप्रबंधक विवेक चन्द्र ने एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्रीमती बैजयन्ती प्रधान तथा एनटीपीसी के अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। शिविर की शुरुवात में स्कूल के विद्यार्थियों का नेत्र जाँच कर उचित परामर्श प्रदान किया गया। नेत्र जाँच के उपरांत जिन्हें दृष्टि दोष है उन्हें चश्मे उपलब्ध कराई जाएगी। जिन विद्यार्थियों की आँखों में अन्य समस्याएं है उन्हें सीएसआर विभाग द्वारा आईड्राप किट प्रदान किया गया। इस शिविर का आयोजन एनटीपीसी चिकित्सालय सीपत एवं एनजीओ मदन लाल जुनेजा, मेमोरियल नैथरथ सोसायटी के सौजन्य से किया गया।

शिविर में विद्यार्थियों को आँखों की समुचित देखभाल, सुरक्षा एवं रोशनी बढ़ाने के लिए उचित पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस शिविर से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय दर्राभांठा के लगभग 261 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर दोनों ही स्कूल के प्रधान पाठक रेशम लाल धृतलहरे एवं शिव कुमार कुंभकार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...